Nitish Kumar’s Politics : पटना में हलचल, नीतीश कुमार से मिले पासवान, साथ दिल्ली गए तेजस्वी!

पटना से दोनों नेता अपने गठबंधनों की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना!

941

Nitish Kumar’s Politics : पटना में हलचल, नीतीश कुमार से मिले पासवान, साथ दिल्ली गए तेजस्वी!

 

Patna : चुनाव के नतीजों बाद जिस तरह के हालात बने हैं उसका केंद्र बिहार बन गया। क्योंकि, भाजपा की तीसरी बार सरकार तभी बनेगी जब नीतीश कुमार हरी झंडी देंगे। यही कारण है कि सबकी नजरें नीतीश कुमार पर टिकी है। आज दिल्ली में एनडीए और इंडिया अलायंस की बैठक है। कहा जा रहा है कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। जबकि, ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने तेजस्वी यादव भी दिल्ली जा रहे। खास बात यह कि दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर जेडीयू नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की।
मुख्यमंत्री निवास में नीतीश कुमार ने बुधवार सुबह पार्टी नेताओं के साथ जो बैठक की जिसमें ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावा एनडीए की अहम सहयोगी चिराग पासवान समेत कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। बैठक के बाद एलजेपी (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है। एनडीए का बिहार में जो प्रदर्शन रहा है, उसका बड़ा श्रेय जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है तो वहीं इसका श्रेय मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज मैं और मेरी पार्टी के सभी सांसदों ने उनसे मिलकर उनका धन्यवाद किया, उनको बधाई दी और उनका आशीर्वाद लेने आए थे। मुख्यमंत्री ने भी दिल खोलकर बधाई और आशीर्वाद दिया। आगे सरकार बनाने के लिए हम सब लोग आज दिल्ली जा रहे हैं।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली गए हैं। उसी फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी थे। वे दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने गए हैं।