Nomination for Rajya Sabha : नीतीश कुमार ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, X पर पोस्ट कर उन्होंने दी जानकारी!

गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे पटना!

133

Nomination for Rajya Sabha : नीतीश कुमार ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, X पर पोस्ट कर उन्होंने दी जानकारी!

Patna : बिहार के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया हैं। नितीश कुमार ने गुरुवार दोपहर को नामांकन दाखिल करते हुए खुद के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि भी की। नामांकन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचे थे।

 

X पर पोस्ट कर उन्होंने दी जानकारी!

अब यह तय हो गया हैं कि बिहार में 2 दशकों के बाद राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव होने जा रहा हैं। नीतीश कुमार को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में लगातार यह चर्चा भी चल रही थी कि वह बिहार की सत्ता से अलग राज्यसभा का रुख करने वाले हैं। यह भी इस बात का संकेत था कि बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नीतीश कुमार ने सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट में लिखा है कि पिछले 2 दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की X पर पोस्ट कर उन्होंने दी जानकारी हैं। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया हैं!