प्रदेश के स्कूलों की छत ही लीक नहीं होती यहां पर परीक्षा के पेपर भी लीक होते हैं – कमलनाथ

282

प्रदेश के स्कूलों की छत ही लीक नहीं होती यहां पर परीक्षा के पेपर भी लीक होते हैं – कमलनाथ

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सिवनी में आरोप लगाया कि प्रदेश के स्कूलों की छत ही लीक नहीं होती है यहां पर परीक्षाओं के पेपर भी लीक किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां पर इंजीनियरिंग कॉलेज तक नहीं है। अस्पताल में मशीने नहीं हैं। पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं। ये भाजपा सरकार के 18 साल का प्रमाण है।

नाथ सिवनी में मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक लेने और सभा करने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने यहां पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की सुनामी आई हुई है। भ्रष्टाचार की यहां पर व्यवस्था बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने जो कर्जा लिया है, उसे चुकाने के लिए भी अब कर्जा लेना होगा। यह स्थिति कर दी है भाजपा सरकार ने प्रदेश की। उन्होंने सिवनी में एक बार फिर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो संस्थाएं या लोग नफरत फैलाए उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

नाथ ने आरोप लगाया कि सरकार के पुलिस, प्रशासन और पैसा है, इसका नगरीय निकाय चुनाव में नंगा नाच किया है। नाथ ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में जो काम किया है वह जनता जानती है। उनकी सरकार कैसी चली इसका जवाब जनता ही अच्छे से दे सकती है।