
अब भोपाल डिविजनल कमिश्नर कार्यालय को मिली बम उड़ाने की धमकी
भोपाल: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में स्थित डिविजनल कमिश्नर कार्यालय को बम उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। आज सुबह ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर निकाला। बीडीएस की टीम मौके पर पहुंच गई है, और पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह डिविजनल कमिश्नर कार्यालय के ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी भरा हुआ मेल मिला था। कार्यालय की ओर से पुलिस को सूचना दी गई और तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही बीडीएस की टीम भी पहुंच गई, जो सर्चिंग करने में जुटी हुई है।
इससे पहले भोपाल पीपुल्स विश्वविद्यालय, एम्स, जेके अस्पताल और नापतौल विभाग के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन वह बाद फेक पाई गई थी। अब पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।





