Nursing College Fraud : CBI ने हाईकोर्ट को नर्सिंग कॉलेज की रिपोर्ट तीन कैटेगरी में सौंपी!

प्रदेश के 310 कॉलेजों में से 66 हालात बहुत ज्यादा खराब, ये सिर्फ कागजों पर!

869

Nursing College Fraud : CBI ने हाईकोर्ट को नर्सिंग कॉलेज की रिपोर्ट तीन कैटेगरी में सौंपी!

Bhopal : सीबीआई ने जबलपुर हाईकोर्ट को मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट सौंपी है। यह रिपोर्ट तीन कैटेगरी में सीबीआई ने हाईकोर्ट को दी है। पहली कैटगरी में वो कॉलेज जो चलाने लायक है, दूसरी कैटगरी वो जहां कई कमियां पाई गई और तीसरी कैटगरी वो जो चलाने लायक ही नहीं है।

भोपाल के गांधी मेडिकल नर्सिंग कॉलेज सहित कई शासकीय कालेजों में कमियां पाई गई। रीवा का शासकीय नर्सिंग कालेज चलाने की स्थिति में नहीं है। कॉलेजों के निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपी है। प्रदेश के 310 कॉलेजों में से 66 हालात बहुत ज्यादा खराब है। 66 नर्सिंग कॉलेज सिर्फ कागजों तक सीमित जमीन पर कुछ नहीं जिसमें एक शासकीय कॉलेज भी शामिल है। सीबीआई की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

310 में 73 कॉलेज में भी हालात ज्यादा ठीक नहीं है। 73 कॉलेजों में नर्सिंग स्टाफ से लेकर कई अनियमिताएं है। जांच में 310 कॉलेज में 169 ठीक पाए गए हैं। नर्सिंग फर्जीवाड़े मामले में हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश दिए थे। सीबीआई को कोर्ट ने कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। फर्जीवाड़े के कारण पिछले चार साल से परीक्षा नहीं हो पाई है। परीक्षा नहीं होने के कारण लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है।

DOC 20240223 WA0044 page 0001

DOC 20240223 WA0044 page 0002 DOC 20240223 WA0044 page 0003 DOC 20240223 WA0044 page 0004 DOC 20240223 WA0044 page 0005 DOC 20240223 WA0044 page 0006 DOC 20240223 WA0044 page 0007 DOC 20240223 WA0044 page 0008 DOC 20240223 WA0044 page 0009

DOC 20240223 WA0044 page 0018 DOC 20240223 WA0044 page 0017 DOC 20240223 WA0044 page 0016 DOC 20240223 WA0044 page 0015 DOC 20240223 WA0044 page 0014 DOC 20240223 WA0044 page 0013 DOC 20240223 WA0044 page 0012 DOC 20240223 WA0044 page 0011 DOC 20240223 WA0044 page 0010