
Objectionable Post : राजा की बहन की नरबलि वाली पोस्ट पर असम पुलिस ने केस दर्ज किया!
Indore : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी चचेरी बहन सृष्टि ने सोशल मीडिया पर असम सरकार को खूब बदनाम किया था। यहां तक की नरबलि की पोस्ट भी डाली थी। इस मामले में बुधवार को असम पुलिस ने सृष्टि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अगले कुछ दिनों में सृष्टि को गिरफ्तार करने असम पुलिस इंदौर आएगी। हालांकि, सृष्टि कुछ दिन पहले पोस्ट को लेकर सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर माफी मांग चुकी है।
देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपी तो जेल की हवा खा रहे हैं, लेकिन राजा के परिजनों की मुश्किल भी कम नहीं हो रही। राजा की बहन सृष्टि कंटेंट क्रिएटर है। राजा की हत्या के बाद उनसे कई पोस्ट सोशल मीडिया में डाली। उसमें से एक वीडियो में उसने असम में राजा की बलि से जुड़ी बात कही। उसमें असम के धार्मिक रीति रिवाजों का भी जिक्र किया। इस पोस्ट को असम पुलिस ने आपत्तिजनक माना है।
सृष्टि पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि राजा का शव मिलने के बाद सृष्टि ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई पोस्ट अपलोड की। एक पोस्ट में उनसे कहा कि सोनम ने असम में राजा की नरबलि दी गई। कुछ पोस्ट के व्यू लाखों में थे। एक पोस्ट में उनसे कहा कि सोनम ने असम में राजा की नरबलि दी है। यह पोस्ट भी वायरल हुई और असम पुलिस ने उस पर संज्ञान लेते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है। इस मामले में राजा के परिजनों का कहना है कि वे असम पुलिस से माफी मांगेंगे।
सोनम के पास मिले दो मंगलसूत्र
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने सोनम पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुलिस ने सोनम के दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं, जबकि हमने एक ही मंगलसूत्र दिया था। हमारे परिवार ने जो आभूषण दिए हैं, उसके फोटो भी हमने पुलिस को सौंपे है। विपिन को आशंका है कि राजा की हत्या करने के बाद सोनम इंदौर में आई थी। तब उसने प्रेमी राज से शादी की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।





