6 महीने में ही हटे ओमकार सिंह मरकाम MP कांग्रेस के ST विभाग से

रामू टेकाम को बनाया आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष

709

6 महीने में ही हटे ओमकार सिंह मरकाम MP कांग्रेस के ST विभाग से

भोपाल:महज 6 महीने में ही प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी विभाग के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर बैतूल के रामू टेकाम को आदिवासी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रामू टेकाम बैतूल लोकसभा से पिछला चुनाव लड़े थे, वे करीब साढ़े तीन लाख वोटों से हारे थे।

डिंडौरी के विधायक ओमकार सिंह मरकाम को विधानसभा का चुनाव लड़ना है। इसके चलते उन्होंने इस पद से हटने की बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से की थी। उन्हें अपने ही क्षेत्र में सक्रिय रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी जगह पर रामू टेकाम के बनाए जाने की सिफारिश की थी। उनकी सिफारिश पर रामू टेकाम को प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की कमान दी गई है।