DGP के निर्देश पर डीआईजी, एसपी ने किया थानों का निरीक्षण शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश!

472

DGP के निर्देश पर डीआईजी, एसपी ने किया थानों का निरीक्षण शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश!

 

Ratlam : शनिवार की रात डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी व एसपी से लेकर सभी पुलिस अधिकारियों ने जिले भर के थानों का निरीक्षण किया। इसमें एएसपी, एसडीओपी, सीएसपी भी शामिल रहें। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने सैलाना थाने का निरीक्षण किया। एसपी अमित कुमार ने नामली, जावरा शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र थाने का निरीक्षण किया।

 

इन पुलिस अधिकारियों ने थाने पर स्टाफ की उपस्थिति, रोजनामचा, लंबित शिकायतें, हवालात और सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए थाने की व्यवस्था देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को थाने में आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। एसपी अमित कुमार ने कहा कि पुलिस का बदमाशों में खोफ होना चाहिए इसके साथ ही आम लोगों को पुलिस का डर नहीं होना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से थाने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए!

IMG 20250421 WA0003

इसी तारतम्य में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा विगत रात्रि सैलाना थाने का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना नामली, थाना जावरा शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र जावरा का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा थाने की व्यवस्थाओं, थाना स्टाफ की उपस्थिति, रोजनामचा, लंबित शिकायतें, हवालात, सीसीटीवी, का निरीक्षण किया गया।

IMG 20250421 WA0005

थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

जिले के समस्त एसडीओपी/सीएसपी द्वारा भी संबंधित अनुभाग के थानों का निरीक्षण किया गया।