पेंशन के बहाने जालसाजों ने रिटायर्ड DSP को लगाई हजारों की चपत

261

पेंशन के बहाने जालसाजों ने रिटायर्ड DSP को लगाई हजारों की चपत

 

भोपाल: राजधानी भोपाल में सायबर ठगों ने एक रिटायर्ड DSP को अपनी जालसाजी का शिकार बना लिया। जालसाजों ने पेंशन संंबंधी जानकारी के बहाने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में उन्होंने समय रहते साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी। सायबर सेल ने राशि पर रोक लगा दी है।

K
साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले एल विश्वैरेया डीएसपी के पद से रिटायर्ड हैं। करीब चार दिन पहले पूर्व डीएसपी को वाट्सएप पर अनजान नंबर से एक मैसेज के जरिए लिंक प्राप्त हुआ था। मैसेज में लिंक पर क्लिक कर पेंशन मिलने की बात लिखी हुई थी। उन्होंने जैसे ही मैसेज पर क्लिक किया तो मोबाइल के इंटरनेट ब्राउजर पर एक नई टैब खुली और कुछ देर में ही उनके बैंक खाते में जमा सभी 45 हजार रुपये कटने का मैसेज मिला। खाते से रकम कटते ही वह बैंक खाते में लगा होल्ड क्राइम के आफिस पहुंचे। वहां उन्होंने ठगी की पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उनकी रिपोर्ट पोर्टल पर की। साथ ही आरोपित के बैंक में फोन कर उसके बैंक खाते को होल्ड करने को कहा। ठगी के 30 मिनट के भीतर हुई इस कार्रवाई के चलते आरोपियों के बैंक के रुपये ट्रांसफर करने से पहले ही उसका खाता होल्ड हो गया और उसमें जमा राशि भी फ्रीज हो गई।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही रिटायर्ड डीएसपी को उनकी राशि मिल जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।