Live-in with Kinner : किन्नर के साथ लिव-इन को लेकर विवाद में एक की हत्या!

अभिषेक और बंटी के बीच किन्नर को लेकर विवाद

1445
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : किन्नर से संबंधों को लेकर दो युवकों के बीच रंजिश हुई। किन्नर के साथ लिव इन में रह रहे युवक की दो लोगों ने घेरकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह घटना द्वारकापुरी के आस्था पैलेस कॉलोनी में हुई।

किन्नर के साथ रहने वाले अभिषेक बसोर को आस्था पैलेस कॉलोनी में बंटी यादव और गोपाल काला ने घेरकर उस पर चाकू से कई वार किए। हमला होने के बाद अभिषेक ने अपनी बहन भूरी बाई को फोन लगाकर कहा कि दो लोग मुझ पर चाकू से हमला कर रहे हैं, मुझे आकर बचा लो। लेकिन, बहन बचाव में आती इसके पहले ही आरोपियों ने हमला कर दिया। जांघ पर चाकू का गहरा वार लगने के बाद वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पता चला है कि अभिषेक और बंटी के बीच विवाद के दौरान बंटी भी घायल हुआ है।

अभिषेक और बंटी के बीच किन्नर कल्पना से संबंधों को लेकर विवाद हो गया था। बंटी पहले किन्नर के साथ लिव इन में रहता था उसके बाद अभिषेक उसके साथ लिव इन में रहने लगा। इसी बात को लेकर बंटी अभिषेक से पहले भी विवाद कर चुका था। बंटी ने कहा था कि वह कल्पना (किन्नर) का साथ छोड़ दे तो वह उसके पास फिर से आ जाएगा। लेकिन, अभिषेक इस बात के लिए राजी नहीं हुआ था। इसी रंजिश ने शुक्रवार की रात को रंजिश का रूप ले लिया और अभिषेक की हत्या हो गई।