मोटरसाइकिलों की आमने सामने से हुई भिड़ंत से एक की मौत

998
Road Accident: Whole family including SP leader died in road accident

उन्हेल से सतीश सोनी की रिपोर्ट

Unhel-Ujjain: नगर के कुंडला फंटे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें भाखेड़ा निवासी 24 वर्षीय शाहरुख शाह के पैर में गंभीर चोट आई तो वही दूसरा डाबड़ी निवासी 50 वर्षीय सुरेश सिंह गुर्जर को आंख और सिर में गंभीर चोट लगी थी। राहगीरों की सूचना पर उन्हेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल उन्हेल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उज्जैन जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान सुरेश सिंह गुर्जर की मौत हो गई।वहीं घायल शाहरुख का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।