Online Loot : धमकाकर महिला से 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए!

761

Indore : ये अपनी तरह की अनोखी लूट है, जिसमें एक लुटेरे ने महिला को धमकाकर अपने खाते में 50 हज़ार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। यह मामला सिमरोल थाना क्षेत्र। एक युवक को रुपए की जरूरत होने पर वो युवक पड़ोसी के घर में घुसा और अकेली महिला पर रुपए देने के लिए दबाव बनाया। महिला ने पैसे नहीं होने की बात कही, तो युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे ऑनलाइन ऑनलाइन पचास हजार रुपए दो जगह ट्रांसफर करवा लिए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Online Loot : धमकाकर महिला से 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए!

पुलिस के मुताबिक फरियादी संगीता सूर्यवंशी निवासी स्वर्ण सिटी नौ-मील ने बताया कि आरोपी उसका ही पड़ोसी 21 साल का नीतेश चौहान है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नीतेश के खिलाफ धारा 457, 384, 386 में प्रकरण दर्ज किया है। घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की है। संगीता घर में अकेली थी। नीतेश घर पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। संगीता ने दरवाजा खोला तो वह सीधे अंदर घुस गया और संगीता का मुंह दबा दिया।


Read More… MP News: अजब प्रेम की गजब कहानी: पहले प्रेमिका को मोबाइल गिफ्ट किया , फिर मौत के घाट उतार दिया 


इसके बाद उसने कहा कि उसे पैसे की जरूरत है और 50 पचास हजार रुपए मांगे। संगीता ने घर में इतने पैसे होने से मना किया तो नीतेश ने घर की तलाशी ली। नहीं मिले तो रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने नीतेश के मोबाइल नंबर पर तीस हजार रुपए और एक अन्य नंबर पर बीस हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

घर से पकड़ा गया
नीतेश जाते-जाते संगीता का एटीएम कार्ड भी ले गया। रविवार सुबह संगीता ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नीतेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिमरोल थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया के मुताबिक नीतेश को रुपयों की जरूरत थी। उस पर कर्ज होने की बात भी सामने आई है। इसलिए उसने फरियादी को टारगेट किया। वह प्राइवेट जॉब करता है।