
बिहार में बीजेपी के स्टार प्रचारकों को की सूची में मध्य प्रदेश से केवल 2 नेताओं के नाम
नई दिल्ली: बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में मध्य प्रदेश से केवल 2 नेताओं के नाम है। ये नेता है केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
आश्चर्यजनक रूप से सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल नहीं किया गया है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश से किसी और भी बड़े नेता का भी नाम नहीं है।

सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह,नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान आदि के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,असम के मुख्यमंत्री हेमंत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीवी सीरियल की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मृति ईरानी का नाम भी है।




