
Operation Bullion Blaze : 15 करोड़ का सोना बरामद, मास्टरमाइंड सहित 11 तस्कर पकडाए!
Mumbai : डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने मुंबई में एक बड़े सोने की तस्करी का भंडाफोड़ किया हैं। इस कार्रवाई में उन्होंने 15.05 करोड़ रुपए मूल्य का 11.88 किलो ग्राम 24 केरेट सोना और 13.17 लाख रुपए मूल्य की 8.72 किलो ग्राम चांदी जब्त की हैं। ऑपरेशन बुलियन ब्लेज के नाम से की इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टर माइंड सहित 11 तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं जिनमें एक पूर्व अपराधी भी शामिल हैं। पकड़ाए तस्करों ने आयात नियमों का उल्लंघन और राजस्व की चोरी की जांच में पता चला है कि यह गिरोह हुए सोने को अवैध रूप से देश में लाने और उसे ग्रे मार्केट में बेचने की योजना पर काम कर रहें थे। इससे न केवल आयात नियमों का उल्लंघन किया गया और सरकारी राजस्व की चोरी की गई।
शहर के 4 स्थानों पर हुई छापेमारी!
डीआरआई मुंबई जोनल इकाई को मुंबई में सोने की तस्करी और पिघलाने के सिंडिकेट के संचालन के बारे में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर, डीआरआई टीमों ने सोमवार को शहर में 4 स्थानों पर एक साथ तलाशी ली थी। इसमें दो अवैध पिघलने वाली इकाइयां और दो अपंजीकृत दुकानें शामिल थीं।
अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पूरी तरह कार्यात्मक इकाई मिली, जहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाकर मोम और अन्य रूपों जैसे बार में परिवर्तित किया जा रहा था। पिघलने वाली इकाइयों से कुल 6.35 किलोग्राम सोना जब्त किया गया व भट्टियों का संचालन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड से जुड़ी दो दुकानों पर की गई तलाशी में 5.53 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में मास्टरमाइंड शामिल है, जो पूर्व में तस्करी के मामलों में शामिल एक ज्ञात अपराधी है, उसके पिता, एक प्रबंधक, चार भाड़े के तस्कर, एक एकाउंटेंट और तीन डिलीवरी व्यक्ति शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





