Operation Wild Trap: MP में वन्य जीव संरक्षण के लिए 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक ऑपरेशन ‘वाइल्ड ट्रैप’ 

560

Operation Wild Trap: MP में वन्य जीव संरक्षण के लिए 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक ऑपरेशन ‘वाइल्ड ट्रैप’ 

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में वन्य जीवों के शिकार पर रोक लगाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने ऑपरेशन ‘वाइल्ड ट्रैप’ शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगा।

शिकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के साथ ही जंगलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। शिकार की घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में चौबीसों घंटे गश्ती दल तैनात रहेंगे।

मैटल डिटेक्टर और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से शिकारी फंदों का पता लगाया जाएगा। फंदों में फंसे वन्य जीवों को बचाने और उपचार के लिए विशेषज्ञ रेस्क्यू स्क्वाड सक्रिय रहेंगे।

बताया गया है कि 15 डॉग स्क्वायड टीम और वन, राजस्व एवं बिजली विभाग का संयुक्त दल निगरानी करेगा। शिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान वन्य जीवों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और शिकार के मामलों को कम करने में सहायक साबित होगा।

प्रदेश के 7 टाइगर रिज़र्व, 63 सामान्य वन मंडल, और 11 परियोजना मंडल में सघन गश्त की जाएगी। अधिकारी खुद मैदान में उतरकर निगरानी करेंगे

शीत ऋतु में शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऑपरेशन ‘वाइल्ड ट्रैप’ के जरिए इस चुनौती का सामना किया जाएगा। इससे न केवल शिकारियों पर शिकंजा कसेगा, बल्कि वन्य जीवों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।