मंदसौर जिले में 28 मार्च से शुरू होगा अफीम का तोल; नारकोटिक्स विभाग ने जारी किया शेड्यूल

सुरक्षा में रात भर पहरा दे रहे किसान अफ़ीम तौल बाद मिलेगी राहत:

49

मंदसौर जिले में 28 मार्च से शुरू होगा अफीम का तोल;
नारकोटिक्स विभाग ने जारी किया शेड्यूल

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । मध्यप्रदेश के मंदसौर नीमच रतलाम क्षेत्र के अफीम काश्तकारों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
नारकोटिक्स विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए अफीम तोल (Opium Weighing) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
मंदसौर जिले के 6467 किसानों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तोल प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

सुरक्षा में दिन रात भर पहरा दे रहे किसान, अफ़ीम तौल बाद अब मिलेगी राहत:-

वर्तमान में अफीम की फसल पूरी तरह तैयार होकर किसानों के घरों में रखी है। अफीम की अत्यधिक सुरक्षा और संवेदनशीलता के कारण किसानों को चोरी और लूट का डर सता रहा है। कई क्षेत्रों में किसान परिवार के साथ दिन रात-रात भर जागकर अपने ‘काले सोने’ अफ़ीम की सुरक्षा कर रहे हैं। विभाग को अफीम सौंपने के बाद ही किसान चैन की नींद सो पाएंगे। निर्धारित रकबे में अफ़ीम पैदावार कर काश्तकार को औसत अनुसार अफ़ीम विभाग को देना होती है और उस आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग भुगतान करता है और आगामी सत्र के लिए पुनः पट्टा मिल सकता है ।
नारकोटिक्स विभाग से जारी निर्देश अनुसार अफ़ीम तौल केंद्रों पर काश्तकारों द्वारा अफ़ीम कंटेनरों के जमा होने के साथ ही सैंपलिंग एवं अफ़ीम परीक्षण प्रक्रिया शुरू होगी ।
यह व्यवस्था गत वर्ष अनुसार ही रखी गई है जो गोपनीय और पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी ।

शेड्यूल पर एक नजर: कब और कैसे होगा तोल

नारकोटिक्स विभाग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गांववार और केंद्रवार सूचियां चस्पा कर दी हैं।

विवरण : महत्वपूर्ण जानकारी:-
👉प्रक्रिया की अवधि:- 28 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक
👉कुल लाभांवित किसान:- 6467 किसान (मंदसौर जिला)
👉मुख्य केंद्र:- मंदसौर, पिपलियामंडी और नीमच रोड स्थित केंद्र
👉दस्तावेज जरूरी:- अफीम पट्टा (मुखिया), आधार कार्ड और बैंक पासबुक

किसानों के लिए जरूरी बातें:
👉क्वालिटी चेक: केंद्र पर अफीम की शुद्धता और गाढ़ेपन की जांच की जाएगी।
👉घटिया अफीम: यदि अफीम में मिलावट पाई जाती है, तो पट्टा निरस्त होने का खतरा रहता है।
👉सुरक्षा: अफीम को घर से केंद्र तक लाते समय विशेष सावधानी बरतें।
अफ़ीम तौल केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों की निगरानी में काश्तकारों, अफ़ीम तुलाई, सुरक्षा व्यवस्था करने हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं ।
नारकोटिक्स उपायुक्त निखिल गांधी ने अफ़ीम तौल केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को परेशानी नहीं हो ।