Opposition to Vijay Shah: रतलाम में मंत्री विजय शाह के हाथों ध्वजारोहण का विरोध, भड़की महिला कांग्रेस, शाह का पोस्टर जलाकर किया विरोध!

जानिए क्या हैं पूरा मामला?

636

Opposition to Vijay Shah: रतलाम में मंत्री विजय शाह के हाथों ध्वजारोहण का विरोध, भड़की महिला कांग्रेस, शाह का पोस्टर जलाकर किया विरोध!

Ratlam : 15 अगस्त को पोलोग्राउंड में आयोजित ध्वजारोहण के लिए केबिनेट मंत्री एवं रतलाम के प्रभारी मंत्री विजय शाह का नाम आने से बुधवार को महिला कांग्रेस में गुस्सा देखने को मिला। महिला कांग्रेस ने शहर के शहीद चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काली पट्टी बांधकर, काले गुब्बारे आसमान में छोड़कर और विजय शाह के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने बताया कि प्रभारी तथा कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा पूर्व में भारतीय सेना का अपमान किया था। इसीलिए उनके हाथों से रतलाम में ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होना हैं। इसलिए महिला कांग्रेस मांग करती हैं कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाय।

IMG 20250813 WA0135

विजय शाह ने महिला सैनिकों को भद्दी टिप्पणी कर उनका अपमान किया यह उन सभी माता, बहनों का अपमान हैं जिन्होंने अपने बेटे-बेटियों को देश के लिए कुर्बान किया। जब हम 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं तो उन लाखों देशभक्तों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्र करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी।ऐसे गौरवशाली दिन पर एक ऐसे व्यक्ति को बुलाना जिसने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की यह राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। महिला कांग्रेस इसका विरोध काली पट्टी बांधकर तथा काले गुब्बारे आसमान में छोड़ा और विजय शाह के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसका हम सम्मान करते हैं हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और शहीदों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व विधायक पारस दादा सकलेचा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पार्षद यास्मीन शैरानी, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, कांग्रेस पार्षद कविता महावर, हिना खान, रुखसाना, रश्मि महोलिया, नजमा बेलूत, रेखा सोलंकी, जायदा खान, आंचल सोलंकी, आरिफा कछवाया, कमलेश चौहान, मुमताज खान, आयशा कुरेशी, मोटी चाची, कविता चौहान, सारिका, कुंती जाटव, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, सुनील महावर, अमरसिंह शेखावत तथा अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें।

IMG 20250813 WA0135