Order for Investigation of Mauganj Violence : मऊगंज हिंसा मामले पर मुख्यमंत्री के सख्त कार्रवाई के निर्देश, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा!

डीआईजी, एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश!

69
Order for Investigation of Mauganj Violence

Order for Investigation of Mauganj Violence : मऊगंज हिंसा मामले पर मुख्यमंत्री के सख्त कार्रवाई के निर्देश, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा!

Mauganj : शनिवार को जिले में हुई एक घटना ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया। गड़रा गांव में दो गुटों के बीच झगड़े की कीमत पुलिस को चुकाना पड़ी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी रीवा और एसपी मऊगंज सहित आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के आदेश मिल गए हैं। इस घटना में शामिल दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के झड़प ने ऐसा रूप ले लिया कि एएसआई रामचरण गौतम की जान चली गई। वहीं तहसीलदार समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुए।

Also Read: Mauganj Inhuman Incidence: CM डॉ यादव ने मऊगंज की घटना के आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, DGP को घटनास्थल पर भेजा  

मऊगंज के गड़रा गांव में एक व्यक्ति के अपहरण की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस विवाद को निपटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहां स्थिति पहले से बिगड़ी हुई थी। विवाद हाथापाई में बदल गई इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम को ही निशाना बनाया। एएसआई रामचरण गौतम झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए। तहसीलदार और अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें लगी।

IMG 20250316 WA0082

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एएसआई रामचरण गौतम की मृत्यु की खबर दुखद है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। उन्होंने धारा 163 लागू कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने डीआईजी रीवा, एसपी मऊगंज समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर मोर्चा संभालने के लिए भी कहा है। इससे एक बात तो साफ है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।