
Orders of Commissioner Ujjain: E ऑफिस का उपयोग नहीं करने वाले कार्यालयों की फाइल पर नहीं होगी कोई कार्रवाई
उज्जैन: Orders of Commissioner Ujjain: उज्जैन संभाग के आयुक्त आशीष सिंह ने संभाग के सभी विभागों के कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वह E ऑफिस के माध्यम से ही अपनी फाइलें आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी से सभी फाइल E ऑफिस से ही फॉरवर्ड की जायेंगी। E ऑफिस का उपयोग नहीं करने वाले कार्यालयों की फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए की कल 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे प्रशिक्षण आयोजित करें और सभी संभागीय कार्यालय के कर्मचारी भी इसमें सम्मिलित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि 25 फरवरी से सभी फाइल ई ऑफिस से ही फॉरवर्ड की जायेंगी,जो ऑफिस E ऑफिस का उपयोग नहीं करेंगे उनकी किसी भी फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।





