केंद्रीय भूजल बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा एकदिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन

39

केंद्रीय भूजल बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा एकदिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन

केंद्रीय भूजल बोर्ड, उत्तर मध्य क्षेत्र, द्वारा राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन समिति के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 कि आखिरी एवं चौथी एकदिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यक्षेत्र में इसके उपयोग को प्रोत्साहन देना था, जिसके लिए डॉ कपिल कुमार भार्गव , (प्र. स्ना. शि. संस्कृत, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, विदिशा) को आमंत्रित किया गया .
कार्यशाला में क्षेत्रीय निदेशक श्री ऐ. के. बिस्वाल जी के आलावा विभिन्न विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस आयोजन में हिंदी भाषा की महत्ता और सरकारी कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
आयोजन का संयोजन विज्ञानिक ‘सी ‘ डॉ. नीरू तिवारी ( हिंदी अधिकारी ) तथा संचालन शुभी मिश्रा द्वारा किया गया। मुख्या अतिथि का स्वागत और क्षेत्रीय निदेशक महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया ।हिंदी भाषा का महत्व एवं विकास पर डॉ कपिल भार्गव ने कहा-

36897875 b6a8 4ff2 82a1 3e70d57f16d7
हिंदी भाषा भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है।
हिंदी भाषा भारत की आधिकारिक भाषा है और यह देश के विभिन्न भागों को एकजुट करने का कार्य करती है। यह विभिन्न राज्यों और भाषाओं के बीच संवाद का सेतु बनती है।
इसके माध्यम से भारतीय साहित्य, संगीत, नृत्य, और अन्य कला रूपों का प्रचार-प्रसार होता है। यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।
हिंदी ने व्यापार, मीडिया, सिनेमा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह वैश्विक स्तर पर भारतीय व्यवसायों और सांस्कृतिक उद्योगों को बढ़ावा देती है।
डिजिटल युग में हिंदी इंटरनेट पर तेजी से बढ़ती हुई भाषा है। सोशल मीडिया, ब्लॉगिंग, और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर हिंदी कंटेंट की लोकप्रियता बढ़ रही है।

e2dd5ef5 50bf 4bc8 8e2c 7ca667fa87e6

इतिहास में हिंदी का विकास, स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी कि भूमिका, शैक्षिक संस्थानों में हिंदी, हिन्दी कि वैश्विक पहचान, तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में हिन्दी का विकास आदि को विस्तार से बताया I
अंत में मुख्या अतिथि को स्मृति चिन्ह और मानदेय प्रदान कर धन्यवाद दिया गया I और इसीके साथ यह कार्यशाला सफलता पूर्वक संपन्न हुई I. क्षेत्रीय निदेशक महोदय, श्री अशोक कुमार बिस्वाल, की अध्यक्षता में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तर मध्य क्षेत्र, भोपाल में वर्ष 2025-2026, जनवरी-मार्च तिमाही हेतु एकदिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कपिल कुमार भार्गव, प्र. स्ना. शि. संस्कृत, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, विदिशा, की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक एवं प्रभावी प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा हिंदी राजभाषा से संबंधित नवीन दिशा-निर्देशों से अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराना था। कार्यशाला में कुल 33 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।