Osho’s Statue to be Installed in USA : अमेरिका में स्थापित होगी गुरु रजनीश ओशो की प्रतिमा, बिरले कलाकार कुलदीप त्रिवेदी की अद्भुत कृति!

481

Osho’s Statue to be Installed in USA : अमेरिका में स्थापित होगी गुरु रजनीश ओशो की प्रतिमा, बिरले कलाकार कुलदीप त्रिवेदी की अद्भुत कृति!

 

Ratlam: रतलाम के बिरले कलाकार कुलदीप त्रिवेदी पिछले 15 दिनों से गुरु रजनीश ओशो की प्रतिमा बनाने में तल्लीन हैं। कुलदीप के हाथों बन रही यह प्रतिमा अमेरिका के डेनिसन टेक्सास में स्थापित की जाएगी। इसके बाद भारत में गुरु ओशो के सभी ध्यान केंद्रों पर भी प्रतिमा लगाई जाएगी।

 

बता दें कि शहर के त्रिवेदी आर्टस द्वारा 15 दिनों से बनाई जा रही यह प्रतिमा अमेरिका के लिए शहर में पहली बार बनाई जा रही हैं। यह प्रतिमा तेय्यार होने के बाद इंदौर जाएगी। वहां से फ्लाईट के माध्यम से अमेरिका डेनिसन टेक्सास भेजा जाएगा। यहां बोधिसत्व स्वामी आंनद अरुण के सानिध्य में स्वामी प्रेम मैत्रेय द्वारा संचालित ओशो केवल्य धाम ध्यान केंद्र पर जुलाई में होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर प्रतिमा की स्थापना होगी।

 

बता दे कि गुरु पूर्णिमा पर ओशो के शिष्यों ने प्रतिमा स्थापित कर गुरु पूजन करने का निर्णय लिया था। कैवल्य धाम संस्था के पदाधिकारियों ने प्रतिमा निर्माण के लिए ओशो की जन्मस्थली भारत के ही मूर्तीकारों में से विख्यात मूर्तिकार से प्रतिमा बनवाने का निर्णय लिया था। इसके लिए भारत की मां प्रेम महिमा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह माना जाता हैं कि रजनीश ओशो की मूर्ति या उनके हर फोटो में उनके नेत्रों से ही आज भी जीवंतता का अहसास होता हैं।

 

निर्मित होने वाली इस प्रतिमा की यह विशेषता है कि इसे किसी भी एंगल से देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होता हैं कि मूर्ति आपको ही देख रही हैं। प्रतिमा में उनके चेहरे पर स्थित छोटे-छोटे रुम कूप एवं रिंकल्स को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हैं। यह सब भक्तों को प्रतिमा की और आकर्षित कर रहा है। अमेरिका के स्वामी प्रेम मैत्रेय यह चाहते हैं कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गुरु पूजन के समय प्रतिमा अनावरण हो। इस महोत्सव में कई देशों से आने वाले शिष्यों को ओशो की जीवंतता का अहसास हो!

IMG 20250604 WA0100

कलाकार कुलदीप त्रिवेदी ने बताया कि उज्जैन में महाकाल ध्वज पर निकलने वाली झांकी में महाकाल के मुखौटे के अलावा कई तरह की झांकियां सजाई और बनाई गई थी। उस दौरान वहां देश-विदेश से कई श्रद्धालु वहां पहुंचे थे। उन्होंने त्रिवेदी आर्टस की झांकियां देखकर संपर्क किया। गुरु ओशो की प्रतिमा बनाने के लिए वड़ोदरा की मां प्रेम महिमा को जवाबदारी दी गई। उन्होंने बताया कि अभी तक गुरु ओशो की प्रतिमाएं प्रतीकात्मक रूप से लगी हुई हैं। यह पहला मौका है जब ध्यान केंद्र के लिए प्रतिमा तैयार की जा रही हैं। अमेरिका के डेनिसन टेक्सास के केवल्य धाम ध्यान केंद्र में यह प्रतिमा तैयार की जाएंगी। कुलदीप ने बताया कि मॉडल क्ले और सिलिकॉन का उपयोग करके एक सांचा तैयार किया गया। इसके बाद मार्बल पाउडर एपॉक्सी रेजिन से प्रतिमा तैयार किया जाएगा।

देखिए वीडियो