Out of turn promotion:रतलाम पुलिस के जांबाजों को आतंकी फिरोज की गिरफ्तारी पर मिली क्रम से पूर्व पदोन्नति

1127

Out of turn promotion:रतलाम पुलिस के जांबाजों को आतंकी फिरोज की गिरफ्तारी पर मिली क्रम से पूर्व पदोन्नति

 

Ratlam मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने रतलाम पुलिस के उप निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी और आरक्षक (कार्यवाहक प्रधान आरक्षक) राहुल जाट को बड़ी उपलब्धि के लिए क्रम से पूर्व पदोन्नति (आउट ऑफ टर्न प्रमोशन) देने का आदेश जारी किया है।

दोनों अफसरों ने 2 अप्रैल 2025 को प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अलसुफा’ के 5 लाख के इनामी फरार आतंकी फिरोज उर्फ सब्जी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी। यह गिरफ्तारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा वांछित आतंकी को पकड़ने के लिहाज से बड़ी सफलता मानी जा रही है।

IMG 20250714 WA0275

पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता वाली “क्रम से पूर्व पदोन्नति समीक्षा समिति” ने दोनों अफसरों के साहसिक और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए, सत्येन्द्र रघुवंशी को उप निरीक्षक से निरीक्षक और राहुल जाट को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत करने की सिफारिश की।

पुलिस मुख्यालय ने आदेश में लिखा है कि दोनों अफसरों की भूमिका उल्लेखनीय रही और उन्हें बिना किसी देरी के अगले उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी जाती है।

यह प्रमोशन न सिर्फ रतलाम पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश पुलिस बल के लिए भी प्रेरणा है कि उत्कृष्ट कार्य और साहसिक उपलब्धियों को हमेशा सम्मान मिलेगा।