

Pakistani Agent Arrested : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का मैनेजर पाकिस्तान का एजेंट निकला, ISI को देता था जानकारी!
‘लूडो एप’ के जरिए पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी!
Kanpur : यहां से एक पाकिस्तान के जासूस को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की पहचान कुमार विकास के रूप में हुई है। वह कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मैनेजर था। एटीएस ने कुमार विकास को गिरफ्तार किया है, उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एटीएस ने बीते दोनों फिरोजाबाद से रविंद्र कुशवाहा नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे हुई पूछताछ के बाद अब एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जूनियर वर्क्स मैनेजर कुमार विकास को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि कुमार विकास पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट था। उसने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ी कई खुफिया जानकारी ISI को शेयर की थी।
एटीएस ने कानपुर से कुमार विकास को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि फिरोजाबाद से गिरफ्तार रविंद्र कुशवाहा के साथ कुमार विकास भी पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा के संपर्क में था। कुमार विकास लूडो एप के जरिए पाकिस्तानी एजेंट नेहा शर्मा को सूचनाएं साझा करता था।
डिजाइन, मशीन की फोटो सहित कई खुफिया जानकारी की लीक
आरोपी ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से कई महत्वपूर्ण जानकारियां ISI को सुपुर्द की।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की अटेंडेंस शीट, फैक्ट्री के डॉक्यूमेंट निर्माण में प्रयुक्त होने वाले बारूद, फैक्ट्री के अंदर की मशीन, प्रोडक्शन संबंधी चार्ट, डिजाइन की फोटो सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने का आरोप कुमार विकास पर है।
विकास की पत्नी रीना ने कहा कि मेरे पति को फंसाया गया
मेरे पति बेकसूर हैं. उन्हें फंसाया गया है। उनके पास इतना समय नहीं होता था कि वह किसी लड़की से बात कर सकें. वह पूरी तरह निर्दोष हैं। मुझसे जबरन सादे कागज पर साइन कराए गए। ये कहना है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़े गए कुमार विकास की पत्नी रीना का।
Also Read: Police Discloses Loot: 8 हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार,सोने चांदी के आभूषण और अवैध देशी कट्टा जप्त
सोशल मीडिया पर रीना का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कह रही है कि कुछ लोग घर आए थे। कुछ बताया नहीं कि पति को कहां ले जा रहे हैं। बोले कि पति के फोन में कुछ संदिग्ध मिला है, उनसे पूछताछ करनी है। घर में चेकिंग भी की। एक ब्लैंक कागज पर मुझसे साइन करवाया। मैंने कहा भी कि मुझे सादे कागज पर साइन नहीं करनी है। तब भी मुझसे साइन करवा लिया। बोले कि कागज में बस इतना लिखना है कि हम आपके घर में आए। आपके घर को देखा. घर में कुछ नहीं है। पति को लेकर जा रहे हैं। रात में लाकर छोड़ जाएंगे। हमें कुछ नहीं बताया कि किस वजह से लेकर जा रहे हैं।