Pakistan’s Airspace is Closed: भारत के लिए पाकिस्‍तानी हवाई क्षेत्र बंद होने से लम्बे रुट की वजह से महंगा हुआ टिकट!

433
Pakistan's Airspace is Closed

Pakistan’s Airspace is Closed: भारत के लिए पाकिस्‍तानी हवाई क्षेत्र बंद होने से लम्बे रुट की वजह से महंगा हुआ टिकट!

नई दिल्‍ली: पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया। उसने भारत की सभी एयरलाइनों के लिए अपनी हवाई सीमा को तुरंत बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार भी रोक दिया है। इसमें वो सामान भी शामिल है जो पाकिस्तान से होकर दूसरे देशों को जाता है या वहां से आता है। पाकिस्तान ने भारत के सिंधु जल संधि को रोकने के फैसले पर आपत्ति जताई है।

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि अगर भारत ने पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को रोका या उसके अधिकारों का उल्लंघन किया तो इसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा। भारत के एक्‍शन के जवाब पाकिस्‍तान ने एयरस्‍पेस बंद करने करने और सभी व्‍यापार रोकने का फैसला किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी खराब हो गए हैं।

पाकिस्तान की ओर से हवाई क्षेत्र बंद करने का भारतीय विमानन कंपनियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इससे उनकी परिचालन लागत बढ़ेगी। इससे टिकटों की कीमतें बढ़ने के आसार हैं। यात्रियों को अधिक समय तक यात्रा करनी होगी। लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइंस सबसे अधिक प्रभावित होंगी।

Also Read: Mastermind of Pahalgam Attack : पाकिस्तान के पत्रकार ने खोला पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड का नाम, बताया कि साजिश क्यों रची!

अब लंबा रास्‍ता करना होगा तय

भारतीय विमानों को अब यूरोप, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व जैसे गंतव्यों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बीच में पड़ता है। इसे बाईपास करने से उड़ानों की दूरी और समय बढ़ेगा। लंबे रूट का मतलब है कि विमानों को अधिक ईंधन ले जाना होगा। इससे ईंधन लागत में बढ़ोतरी होगी। ईंधन विमानन कंपनियों के लिए एक बड़ा खर्च होता है। ऐसे में यह उनकी प्रॉफिटेबिलिटी को काफी हद तक प्रभावित करेगा।उड़ान का समय बढ़ने से चालक दल के काम के घंटे और अन्य परिचालन लागतें भी बढ़ सकती हैं।

परिचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण विमानन कंपनियां टिकट की कीमतें बढ़ा सकती हैं। इससे यात्रियों के लिए हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। उड़ानों में अधिक समय लगने से यात्रियों की यात्रा की अवधि बढ़ जाएगी। इससे खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए असुविधा बढ़ सकती है। रूट में बदलाव और हवाई क्षेत्र बंद होने की अनिश्चितता के कारण उड़ानों में देरी और अन्य व्यवधान हो सकते हैं।

Also Read: MP के शिवपुरी में आसमान से गिरा गोला! एक मकान ध्वस्त, एक महिला घायल

एयर इंडिया, जिसकी कई लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर गुजरती हैं, सबसे अधिक प्रभावित होगी। कंपनी ने पहले ही कुछ उड़ानों के लिए वैकल्पिक रूट अपनाने की घोषणा की है। इंडिगो, स्पाइसजेट और अन्य निजी एयरलाइंस की मध्य पूर्व और अन्य पश्चिमी गंतव्यों के लिए उड़ानों पर भी असर पड़ेगा। इससे उनकी परिचालन लागत बढ़ेगी।