Palak Muchhal Weds Mithoon: पलक और मिथुन विवाह बंधन में बंधे

रिसेप्शन में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई

1798
Palak Muchhal Weds Mithoon: पलक और मिथुन विवाह बंधन में बंधे

Palak Muchhal Weds Mithoon: पलक और मिथुन विवाह बंधन में बंधे

मुंबई: सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल कल रात म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ शादी के बंधन में बंध गई। मुंबई के सहारा इंटरनेशनल होटल में आयोजित रिसेप्शन में परिवार जनों के साथ ही इंदौर के कई गणमान्य लोगों और कई फिल्मी हस्तियों ने भाग लिया। पलक मुछाल इंदौर के रहने वाली है तो वहीं मिथुन बॉलीवुड की म्यूजिक फैमिली से है।

Palak Muchhal Weds Mithoon: पलक और मिथुन विवाह बंधन में बंधे

मिथुन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2005 में फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई फिल्मों के गाने कंपोज किए। दूसरी तरफ पलक मुछाल ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एल्बम निकाले। इसके अलावा पलक ने आशिकी 2, आर राजकुमार,जय हो, किक, प्रेम रतन धन पायो, एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के लिए भी गाने गाए हैं।

मिथुन और पलक की जोड़ी काफी पुरानी है। बतौर सिंगर और कंपोजर दोनों ने कई हिट सॉन्ग दिए हैं। दोनों ने पहली बार आशिकी 2 में के लिए एक साथ काम किया था। यह मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी यानी दोनों एक दूसरे को करीब 9 साल से जानते हैं। 30 वर्ष की छोटी सी उम्र में पलक बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भारतीय संगीत की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम बन चुकी है।

Palak Muchhal Weds Mithoon: पलक और मिथुन विवाह बंधन में बंधे

पलक का जन्म 30 मार्च 1992 को मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर में एक मिडिल क्लास माहेश्वरी मारवाड़ी फैमिली में हुआ। उनके पिता का नाम राजकुमार मुछाल और मां का नाम अमिता मुछाल है।

Palak Muchhal Weds Mithoon: पलक और मिथुन विवाह बंधन में बंधे

इनके पिता एक प्राइवेट फर्म में नौकरी किया करते थे। मां गृहिणी हैं। गायन में रुचि को देखते हुए पिता ने पलक को संगीत की शिक्षा के लिए भेजा और महज 4 साल की उम्र में पलक ने गायन के शुरू कर दिया था। वे पूर्ण रूप से शुद्ध शाकाहारी है। भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित है।

पलक मुछाल का सामाजिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे इंदौर में पली-बढ़ी और सोशल काज का एक हिस्सा बनती रही है।

पलक वर्षों से हार्ट पेशेंट्स बच्चों का इलाज कराने में आर्थिक रूप से मदद करती है जिसकी प्रशंसा बालीवुड के साथ ही पूरे देश में हो चुकी है। दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के ऑपरेशन के लिए फंड जुटाने वाली को इस मुहिम को चलाने में अभिनेता सलमान खान सपोर्ट मिलता है। गरीब परिवारों के बच्चों को दिल की बीमारियों से निजात दिलाना ही पल के जीवन का एक अंग है।

WhatsApp Image 2022 11 07 at 1.30.58 AM

इस विवाह समारोह में इंदौर के प्रसिद्ध पत्रकार डा प्रकाश हिंदुस्तानी भी शामिल हुए।
मीडियावाला को फोटो और वीडियो प्रकाश हिंदुस्तानी के सौजन्य से प्राप्त हुए है।

मीडियावाला परिवार की और से हार्दिक बधाइयां.