Panchakalyanak : निमाड़ में पहली बार पंचकल्याणक महोत्सव!

460

Panchakalyanak : निमाड़ में पहली बार पंचकल्याणक महोत्सव!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट 

Manawar : धार जिले के मनावर में सोमवार को सकल जैन समाज द्वारा होने वाले 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव गजरथ एवं विश्वशांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसे लेकर जूनी मनावर स्थित श्री अजित नाथ जैन मंदिर से आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्य प्रयोग सागर जी एवं माँ पूर्णमति माता जी ससंघ के निर्देशन में श्री जी की विमान एवं घट यात्रा निकाली गई।

घटयात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई चैतन्य धाम स्थित पंचकल्याणक स्थल पहुचीं, जहाँ देव आज्ञा,गुरु आज्ञा, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण, मण्डल उदघाटन, वेदी शुद्धि एवं श्री जी स्थापना की गई।

घटयात्रा में महिलाएं लाल चुनरी में सिर पर मंगल कलश लेकर तो पुरुष श्वेत वस्त्रों में चल रहे थे। जगह जगह घटयात्रा एवं श्री जी के विमान पर श्रीफल चढ़ाकर आरती उतारी घटयात्रा में कर्नाटक के ढोल आकर्षण का केंद्र रहे।

IMG 20230131 WA0044

तत्पश्चात पांडाल में मुनि श्री माता जी के आशीर्वचन हुए आर्शीवचन में मुनि श्री ने कहा कि पंचकल्याणक करवाना, देखना एवं अनुमोदना करना कई जन्मों के पुण्य से ही मिलता है। पूरे निमाड़ में इतना विशाल पंचकल्याणक पहली बार हो रहा है। सांय महाआरती के पश्चात धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिनका देर रात तक लोगो ने आनंद लिया।