Panna Big Accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

1094
Road Accident: Whole family including SP leader died in road accident

Panna Big Accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

पन्ना: इंदौर से सतना जा रही एक बस पन्ना जिले में रेकरा ग्राम के पास पलट गई। इसमें कई यात्रियों के दबे होने की सूचना मिली है।

प्रारंभिक रूप से बताया गया है कि एक यात्री की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं।
पन्ना के कलेक्टर संजय मिश्रा ने एक यात्री की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि 5 घायलों को चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कई यात्री प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर आदि स्थानों के लिए रवाना भी गए हैं।

स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यात्रियों को बस से निकाला जा रहा है। दो तीन यात्रियों के गंभीर होने की सूचना भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक टायर फट जाने से यह दुर्घटना हुई है।