Panna Tiger Reserve: बाघों का कुनबा बढ़ाने पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी किया शिफ्ट

2017
Panna Tiger Reserve

Panna Tiger Reserve: बाघों का कुनबा बढ़ाने पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी किया शिफ्ट

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

पन्ना: Panna Tiger Reserve: बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 को माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी शिफ्ट किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव भोपाल से प्राप्त अनुमति के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-234 (23) 22 जिसकी उम्र करीब 25 माह है, को आज माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी हेतु रवाना किया गया है।

फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व अंजना सुचिता तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बाघिन को प्राप्त करने के लिए माधव राष्ट्रीय उद्यान से डॉ जितेन्द्र जाटव, वन्यप्राणी चिकित्सक एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री रुप कुमार दीक्षित एवं वन रक्षक उपस्थित रहे। क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में डॉ, नितिन गुप्ता द्वारा निश्चेतन की कार्यवाही सम्पन्न की गयी। बाघिन रेस्क्यू वाहन द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी भेजी गई। बाघिन के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व से श्री राजबेन्द्र मिश्रा, अधीक्षक केन घड़ियाल अभयारण्य के नेतृत्व में परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना बफर, बाघ अनुश्रवण सदस्य एवं रेस्क्यू दल के साथ रवाना किया गया। वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट के डॉ. प्रशान्त देशमुख भी कॉलरिंग हेतु इस ऑपरेशन में शामिल रहे।

Also Read: Suspend: वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए जाने पर उज्जैन जिले में 2 पंचायत सचिव निलंबित 

बता दें कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। माधव टाइगर रिजर्व प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व होगा। नए घोषित माधव टाइगर रिजर्व में आज 10 मार्च को दो बाघ छोड़े जाएंगे।

देखिए वीडियो: क्या कह रही हैं, अंजना सुचिता तिर्की (फील्ड डायरेक्टर)-