ट्रक से टकराई यात्री बस, 4 की मौत, 15 से ज्यादा गंभीर घायल 

55

ट्रक से टकराई यात्री बस, 4 की मौत, 15 से ज्यादा गंभीर घायल 

रायपुर : रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा सिमगा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शुक्रवार को रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दरचुरा के पास एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरबीएस कंपनी की यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान दरचुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही हैं।