Patwari Strike Ends : 32 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल समाप्ति की घोषणा!

सरकार के सख्त रुख के बाद काम बिना आश्वासन सोमवार से काम पर लौटेंगे! 

830

Patwari Strike Ends : 32 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल समाप्ति की घोषणा!

Bhopal : प्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी पिछले 32 दिन से हड़ताल पर थे। अपनी मांगों के समर्थन में पहले इन्होंने सामूहिक अवकाश लिया था। इसके बाद सख्त रुख अपनाते हुए दो दिन पहले शासन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पटवारियों के सामूहिक हड़ताल को लेकर एक्शन लेने की निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई के बाद आज पटवारी संघ ने ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

आज सुबह प्रदेश के पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद संभावना जताई जा रही थी कि पटवारी संघ अपनी सामूहिक हड़ताल खत्म कर देगा। इसके बाद पटवारी संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। मध्यप्रदेश पटवारी संघ प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह बाघेल ने एक पत्र जारी करके हड़ताल समाप्ति की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करेगी।

IMG 20230929 WA0114

पटवारी संघ के भोपाल जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी रणनीति के तहत फिलहाल जनता के कामों को देखते हुए हमने हड़ताल खत्म कर दी है। सोमवार से प्रदेश के पटवारी वापस काम पर पूरी तरह दिखाई देंगे।

प्रदेश भर के पटवारी अपनी विभिन्न मांगों लेकर करीब एक महीने से हड़ताल पर थे। पटवारियों का कहना था कि 25 साल से प्रमोशन न मिलने, ग्रेड पे न बढ़ाने, समय वेतनमान न दिए जाने, खाली पदों पर भर्ती न कर, अतिरिक्त काम करने और उसका वेतन न देने, यात्रा, मकान इस तरह की सुविधा नहीं बढ़ने की वजह से वह सरकार से नाराज थे।