महंगाई को लेकर पीसीसी चीफ ने लिखा पत्र, प्रदेश सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग

31
Jitu patwari

महंगाई को लेकर पीसीसी चीफ ने लिखा पत्र, प्रदेश सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज से रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं ब्रेड, बिस्किट, जूते-चप्पल, साबुन सहित अन्य उत्पादों की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से दाम बढ़ने से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

पटवारी ने पत्र में उल्लेख किया कि कच्चे माल, विशेषकर पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कीमतों में तेज वृद्धि, बिजली, एलपीजी और परिवहन लागत बढ़ने से उद्योगों की उत्पादन लागत प्रभावित हुई है। इसका असर सीधे बाजार कीमतों पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कई औद्योगिक इकाइयां संकट में हैं और एमएसएमई सेक्टर पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां कीमत बढ़ाने के साथ पैकेट का आकार घटा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कम मात्रा, ज्यादा कीमत की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पटवारी ने सरकार से प्रभावित उद्योगों के लिए राहत पैकेज, बिजली व करों में छूट, कच्चे माल व परिवहन लागत में हस्तक्षेप तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।