Peanuts : फायदे के साथ नुकसान भी करती मूंगफली, जानिए किसे नहीं खाना चाहिए!

मूंगफली के नियमित सेवन से नपुंसकता की समस्या कुछ हद तक कम!

791

Peanuts : फायदे के साथ नुकसान भी करती मूंगफली, जानिए किसे नहीं खाना चाहिए!

New Delhi : मूंगफली बेहद स्वादिष्ट नट्स है और इसलिए इसे खाने से कोई भी मना नहीं करता। लेकिन, मूंगफली सबके लिए फायदेमंद नहीं है। कई बार मूंगफली का स्वाद नुकसान भी दे जाता है। नुकसान का आशय यह नहीं इससे सेहत ख़राब होती है, बल्कि मूंगफली से कई तरह के फायदे भी हैं।
अगर आप ओवरवेट यानी मोटे हैं, तो मूंगफली खाने से परहेज करें। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. ये आपके वजन को बहुत ज्यादा बढ़ा देते हैं। जो लोग पेट संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें तो इसको हाथ भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये ब्लोटिंग की समस्या पैदा करते हैं।
ज्यादा मूंगफली खाने से रक्तचाप और दिल से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि, आजकल फ्लेवर जोड़ने के लिए लोग सोडियम की मात्रा बढ़ा देते हैं इसमें. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
ज्यादा मूंगफली से लिवर की भी परेशानी बढ़ने का अंदेशा है। जिन लोगों का लिवर कमजोर है उन्हें मूंगफली नहीं खानी चाहिए। इसके खाने से वजन भी तेजी से बढ़ता है। मूंगफली ज्यादा खाने से स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। शरीर पर सूजन, लालिमा, खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं। जिन लोगों को किसी तरह की स्किन एलर्जी है, उन्हें तो इसे खाने से परहेज ही करना चाहिए।

फायदे भी कम नहीं है मूंगफली के
इसमें प्रोटीन, तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन पुरुषों को बहुत फायदे देता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला तत्व पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार ला सकता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है।
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।