
Pensioners Welfare: पेंशनर कल्याण मंडल का पुनर्गठन, ACS वित्त बने अध्यक्ष, गणेश दत्त जोशी सहित 6 पेंशनर्स बने मेंबर
भोपाल:राज्य सरकार ने पेंशनर कल्याण मंउल का पुनर्गठन कर दिया है। इसमें वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी को अध्यक्ष बनाया गया है। यह मंडल पेंशनरों की समस्याओं पर सतत विचार कर राज्य सरकार को सलाह देगा और प्रक्रिया संबंधी विसंगतियों एवं कठिनाईयों को शासन की जानकारी में लाएगा और इनके निराकरण के उपाय एवं साधन हेतु सुझाव देगा।
मंडल के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष होगा जो आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकेगा। सदस्य के त्यागपत्र देने पर अथवा किसी भी कारण से मंडल का कार्य संपादन करने में असमर्थ रने या अपात्र होंने पर सदस्य की सदस्यता समाप्त हो सकेगी। मध्यप्रदेश पेंशनर कल्याण मंडल का कार्यालय पेंशन संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल होगा।
पेंशनर कल्याण मंडल में सामान्य प्रशासन, वित्त विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिवों को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर के श्याम जोशी, भेपाल के गणेशदत्त जोशी, जबलपुर के एचपी उरमलिया, भोपाल के एलएन कैलाशिया, नर्मदापुरम के अशोक कुमार पुरोहित, गुना के शिरोमणि दुबें को भी सदस्य बनाया गया है। संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा मध्यप्रदेश इसके संयोजक बनाए गए है।





