
Permanent Warranties Arrested : पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान!
1 जनवरी से 202 स्थाई एवं 2380 गिरफ्तारी वारंट कराए तामील!
अभियान के तहत 573 स्थाई वारंट एवं 5,711 गिरफ्तारी वारंट तामील!
Ratlam : एसपी अमित कुमार ने आदतन गुंडे-बदमाशों तथा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहें वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए थे।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहें स्थाई वारंटीयों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 31 दिसंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहें 371 स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

साथ ही 3331 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्यवाही करते हुए रतलाम पुलिस द्वारा 1 जनवरी से 24 फरवरी के मध्य 202 स्थाई वारंट एवं 2380 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए।अभियान के तहत अभी तक कुल 573 स्थाई वारंट एवं 5711 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।

क्या कहते हैं एसपी!
एसपी अमित कुमार ने बताया कि रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा।





