केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में वेतन, मानदेय की प्रतिपूर्ति के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में होल्डिंग खाते खोलने की अनुमति

51

केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में वेतन, मानदेय की प्रतिपूर्ति के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में होल्डिंग खाते खोलने की अनुमति

भोपाल : एसएनए स्पर्श पर क्रियान्वित केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत वेतन, मानदेय की प्रतिपूर्ति के लिए सरकारी विभाग राष्ट्रीयकृत बैंक में होल्डिंग बैंक खाता खोल सकेंगे।

संचालक बजट राजीव रंजन मीना ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को इस बाबत निर्देश जारी किए है। वर्तमान में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं को एसएनए स्पर्श मॉडयूल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। एसएनए स्पर्श लागू किये जाने से एसएनए खातों एवं उनके होल्डिंग खातों को बंद किया गया है। बजट लाईन्स के अंतर्गत व्यय राशि की प्रतिपूर्ति के लिए निर्देश जारी किए गए है।इसलिए राष्ट्रीयकृत बैंक में होल्डिंग बैंक खाता खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। यह व्यवस्था भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग से आगामी नवीन निर्देश प्राप्त होंने तक जारी रहेगी।

इसके पहले यह व्यस्था की गई थी कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत वेतन मद में कि ये गए व्यय की प्रतिपूर्ति की राशि एसएनए खातों से लोक लेखा शीर्ष संबंधित केन्द्र प्रवर्तित योजना क्रमांंक में जमा की जाएगी। लोक लेखा शीर्ष में जमा राशि की पुर्नप्राप्ति हेतु आवश्यक स्वीकृति आदेश संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा जाी कर आदेश की प्रति प्रधान महालेखाकार कार्यालय को भेजना अनिवार्य किय गया था। प्रत्येक स्टेट लिंक स्कीम हेतु वित्त विभाग एवं प्रधान महालेखाकार ग्वालियर मध्यप्रदेश की सहमति उपरांत भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में ड्राविंग एकाउंट खोले गए है। आईएफएमआईएस अंतर्गत सीटीए एडमिन कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा प्रत्येक एसएलएस हेतु विभागीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर लाग इन आईडी उापलब्ध कराई गई थी और बजट लाईन की मैपिंग कते हुए नोडल अधिकाीर इंटरनेट के माध्यम से एमपी ट्रेजरी डॉट जीओवी डाट इन पोर्टल पर एसएनए स्पर्श आईकान पर क्लिक कर एक्सेस करते थे। लेकिन अब इसमें छूट प्रदान की गई है।