PETC Indore-MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित 67 युवा बने अफसर

3289

PETC Indore-MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित 67 युवा बने अफसर

इंदौर: PETC Indore-MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित 67 युवा अफसर विभिन्न वर्गों के अवसर बने हैं।

WhatsApp Image 2025 01 22 at 16.17.23

राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इस केन्द्र के युवाओं ने हाल ही में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों में उल्लेखनीय और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। इस केन्द्र से प्रशिक्षित 67 युवा अफसर बन गये हैं।

WhatsApp Image 2025 01 22 at 16.15.17

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य डॉ. अलका भार्गव ने बताया कि केन्द्र द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं के लिए राज्य सेवा परीक्षाओं के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। युवाओं को इस केन्द्र के माध्यम से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 01 22 at 16.15.17 1

उन्होंने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2022 के साक्षात्कार के लिए इस केन्द्र के माध्यम से 160 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया था। यह प्रशिक्षण विशेषज्ञों की कुशल टीम द्वारा दिया गया। इनमें से 67 युवा विभिन्न पद हासिल करने में सफल हुए। इनमें से प्रमुख रूप से 3 डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुए है। इनमें शानू चौधरी, कविता देवी यादव, वैशाली सोलंकी शामिल है। इसी तरह 3 डीएसपी के पद के लिए चुने गए है, जिनमें स्नेहा बबेले, रश्मि अहिरवार, अंतिम बघेल शामिल हैं। केन्द्र की शानू चौधरी ने मेरिट में छटवां स्थान हासिल किया है। इसी तरह संजीत बगोले का चयन जिला आबकारी अधिकारी के पद पर हुआ है। पूजा बघेल सहायक संचालक वित्त के रूप में चयनित हुए हैं। इनके चयन पर उपायुक्त आदिम जाति कल्याण श्री ब्रजेश पांडे ने शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2025 01 22 at 16.15.17 2

केन्द्र की प्राचार्य डॉ. अलका भार्गव ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि चयनित 67 युवाओं में अनुसूचित जाति के 33, जनजाति के 22, अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 तथा शेष अन्य वर्ग के शामिल हैं। चयनित युवाओं में अपार खुशी है। उनका कहना है कि यह केन्द्र हमारे लिए बेहद मददगार साबित हुआ है। इस केन्द्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं है। विशेषज्ञों का भी हमें बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिला है। इस प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन के लिए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है।