Phone Tapping : इस महिला IAS ने PA से जो कहा, वो किसने सुना!

उनके साथ जो हुआ वो आश्चर्यजनक तो था, बहुत डरावना भी

1331

Bhopal : फोन टैपिंग (Phone Tapping) ऐसा मामला है, जो कुछ सैलून के अंतराल से उठता रहता है। कभी राजनीति में कभी कहीं और। पिछले दिनों राजनीति में गहमागहमी मचाने वाला ‘पेगासस’ मुद्दा भी काफी हद तक यही है। वो भी एक तरह से फोन टैपिंग ही तो है। यह मामला शांत हुआ ही था कि मध्य प्रदेश से ऐसा ही एक मामला सुर्खियों में आ गया। यह संदेह भी एक महिला IAS प्रीति मैथिल नायक (Preeti Maithil Nayak) ने उठाया। उनका सीधा आशय ये नहीं था कि उनके साथ कुछ हुआ है, पर जो हुआ वो चौंकाने वाली बात तो थी ही!                                                                          IMG 20220220 WA0032

ख़बरें बताती है कि प्रदेश की इस महिला IAS अधिकारी Preeti Maithil Nayak का एक बहुत महंगा पेन खो गया। कैसे, कब और कहां खोया, उन्हें इसका अंदाजा नहीं था। लेकिन, पेन महंगा था तो उसकी खोज भी हुई। उन्होंने फोन लगाकर अपने PA को भी कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश करो। PA और महिला IAS की बातचीत डायरेक्ट हुई थी।

पता नहीं कैसे इसकी खबर सोशल मीडिया को लग गई। सोशल मीडिया के फेसबुक (Facebook) प्लेटफॉर्म को हो गई। है न आश्चर्य की बात! उनकी ID पर यह बताया कि कौन-कौन से अच्छे पेन बाजार में ऑनलाइन उपलब्ध है। महिला IAS ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें डर है, फोन पर PA के अलावा और कोई तीसरा भी उनकी बातें सुन रहा था। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए इसे डरावना बताया। उन्होंने कहा कि इसकी और कोई व्याख्या नहीं हो सकती! जैसे ही यह ट्वीट वायरल हुआ, लोगों ने इसे फोन टैपिंग से जोड़ना शुरू कर दिया।

IMG 20220220 WA0031

This is the sensational case

मध्य प्रदेश के किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग की संचालक IAS अधिकारी प्रीति मैथिल नायक हैं। बीते मंगलवार को उनका पेन कहीं खो गया। उन्होंने उसे मीटिंग हॉल या लॉबी में ढूंढने के लिए अपने PA को फोन लगाया। पर, पेन नहीं मिला। अगले दिन उनके फेसबुक पर अमेजन इंडिया की और से अच्छे पेन का विज्ञापन जरूर दिखाई दिया। उन्होंने कमेंट किया कि हमारी बातचीत हमारे फोन सुन रहे हैं।

बाद में उन्होंने कहा कि मेरा मतलब फोन टैपिंग से नहीं है। हम मोबाइल पर जो भी बातचीत करते हैं, उन्हें कोई तीसरा व्यक्ति सुन रहा है, जिससे हमारे इंटरेस्ट की चीजें गूगल या सोशल साइट पर रिफ्लेक्ट होने लगती हैं। यह बहुत गलत है! अब कुछ भी सिक्योर नहीं! प्रीति नायक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर वह ट्विटर और फेसबुक पर अपने विचार लिखती रहती हैं।