इसी महीने से 10 शहरों में शुरू होंगे आरक्षकों के फिजिकल टेस्ट

45

इसी महीने से 10 शहरों में शुरू होंगे आरक्षकों के फिजिकल टेस्ट

भोपाल: पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए हुई परीक्षा के लिए अब 23 फरवरी से फिजिकल टेस्ट शुरू होने जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए प्रदेश के दस शहरों में स्थानों का चयन किया है जहां भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए हाजिर होना पड़ेगा। इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक में अपनी दक्षता साबित करना होगी।

आरक्षक जीडी के 7500 पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने 30 अक्टूबर से 15 दिसम्बर 2025 कराई गई थी। परीक्षा के रिजल्ट पिछले महीने जनवरी में घोषित किया गया। चयनित उम्मीदवारों का अब फिजिकल टेस्ट होना है। जो 23 फरवरी से 13 मार्च के बीच में होगा। इसमें उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक तथा दस्तावेजों का परीक्षण होगा।

*इन स्थानों पर होगा फिजिकल टेस्ट*

भोपाल में लाल परेड ग्राउंड जहांगीराबाद, इंदौर में माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट (एमटीडी) परिसर आरएपीटीसी, जबलपुर में परेड ग्राउंड 6वीं वाहिनी एसएएफ रांझी, ग्वालियर में परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी एसएएफ कम्पू, उज्जैन में महानंदा एरीना ग्राउंड देवास रोड, सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज बहेरिया, रीवा में परेड ग्राउंड 9वीं वाहिनी एसएएफ, बालाघाट में फुटबाल, हाकी ग्राउंड 36 वीं वाहिनी एसएएफ, रतलाम में भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस स्टैंड के पास और मुरैना में परेड ग्राउंड 5वीं वाहिनी एसएएफ में फिजिकल टेस्ट और दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।