Pitambara Mai : गृहमंत्री अमित शाह ने पीताम्बरा माई के दर्शन किए

UP के बुंदेलखंड की तीन चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया

1715

Datia : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दतिया पहुंचकर पीतांबरा माई पीठ के दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। गृहमंत्री अमित शाह UP के बुंदेलखंड क्षेत्र में जनसभा के बाद सीधे दतिया पहुंचे हैं। शाह का MP में ये अल्प प्रवास था।इस दौरान उन्होंने सिर्फ मां पीतांबरा के दर्शन किए।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान आज अमित शाह बुंदेलखंड क्षेत्र में जनसभा के बाद दतिया पहुंचे। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह ने दतिया की मां पीतांबरा माई के दर्शन किए।

 

माना जा रहा है कि पीतांबरा माई से अमित शाह UP में जीत का आशीर्वाद लेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में पार्टी के नेता मंदिरों में भी मत्था टेकने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह पीतांबरा मंदिर के दर्शन के बाद ग्वालियर रवाना हो गए।

अमित शाह ने तीन चुनाव सभाएं की

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। वे सुबह झांसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे मऊरानीपुर में सभा के लिए निकले। इसके बाद बरुआसागर के मेला मैदान में उनकी सभा हुई।

पीतांबरा पीठ आते रहे हैं नेता

विख्यात पीतांबरा पीठ सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। पीताम्बरा पीठ की स्थापना 1935 में हुई थी। इसे बनाने वाले श्री स्वामी महाराज ने बचपन से ही संन्यास ग्रहण कर लिया था। वे प्रकांड विद्वान थे। उन्होंने संस्कृत और हिन्दी में कई किताबें भी लिखी थीं। यहां की मान्यता है कि माता से मांगी मन्नत हमेशा पूरी होती है।