
‘नोटों से भरा’ विमान क्रैश, 15 की मौत, हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग !
बोलीविया की राजधानी ला पाज में नोटों से भरा एक विमान क्रैश हो गया. इस हादसे की वजह से करीब 15 लोगों की जान चली गई है. जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.
Bolivia Plane Crash: बोलीविया की राजधानी ला पाज में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां पर नोटों से भरा एक प्लेन क्रैश हो गया है. इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद खलबली मच गई है. जब सैनिक मलबे को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे थे, तो स्थानीय लोग बिखरे हुए बैंक नोटों को लेने के लिए दौड़ने लगे. नोट लूटने का वीडियो भी सामने आया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोलिवियन एयर फोर्स के हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट में नए प्रिंटेड बैंक नोट थे, ला पाज के पास एल ऑल्टो में एक बिजी एवेन्यू पर क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए हैं. ये हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है, मिलिट्री एयरक्राफ्ट नीचे गिरा तो गाड़ियों से टकरा गया, जिसकी वजह से और ज्यादा नुकसान हुआ. वीडियो में दिख रहा है एयरक्राफ्ट सड़क पर बुरी तरह से डैमेज है और उसकी चपेट में आकर कई कारें बुरी तरह से टूट गईं.सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें देखा जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर लोग मलबे के चारों ओर जमा हो गए और जमीन पर बिखरे नोट इकट्ठा करने लगे. मौके पर मौजूद लोकल अधिकारियों को भीड़ को हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल करना पड़ा. क्रैश के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया. हादसे के बाद विमान में आग भी लग गई थी, हालांकि हालात को तुरंत काबू में कर लिया गया.
पैसे ले जा रहा कार्गो प्लेन बोलीविया की राजधानी के पास क्रैश हो गया. इससे हाईवे पर करीब एक दर्जन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, जमीन पर नोट बिखर गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं फायर चीफ पावेल टोवर ने कई लोगों के मरने और घायल होने की पुष्टि की, लेकिन यह नहीं बताया कि पीड़ित एयरक्राफ्ट में थे या क्रैश के दौरान टकराई गाड़ियों के अंदर थे.





