हीट वेव के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए लगाएं पौधे : बोले मंत्री काश्यप!

नगर निगम का पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, 5 लाख पौधे वितरण का लक्ष्य!

450

हीट वेव के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए लगाएं पौधे : बोले मंत्री काश्यप!

Ratlam : पौधा रोपण को सामाजिक आंदोलन बनाना होगा-श्री चेतन्य काश्यप पौधा रोपण हेतु पौधा वितरण का हुआ भव्य शुभारंभ

Ratlam : इस ग्रीष्म ऋतु में नागरिकों को जो हीट वेव का सामना करना पड़ा है उस हीट वेव का सामना हमारी आने वाली पीढ़ी को नहीं करना पड़े इस हेतु पौधा रोपण अभियान को सामाजिक आंदोलन बनाना होगा।

उक्त उद्गार केबिनेट मंत्री श्री चेतन्य जी काश्यप ने त्रिवेणी स्थित मानस भवन में निःशुल्क पौधे वितरण कार्यक्रम के भव्य शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि पौधा रोपण अभियान को सामाजिक आंदोलन बनाकर शासन द्वारा पौधा रोपण हेतु 5 लाख पौधे रोपने के लक्ष्य को पुरा करना होगा। अगर नगर के नागरिक अपने पूर्वजों की स्मृति में भी एक-एक पौधा लगायेंगे तो इस लक्ष्य को पुरा किया जा सकता है और रतलाम नगर को हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि हमें पौधा लगाकर इतिश्री नहीं करना वरन् उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनाना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि हम प्रकृति का सम्मान करेंगे तो प्रकृति हमारा सम्मान करेगी इस हेतु रतलाम नगर के प्रत्येक नागरिक को यह प्रण लेना होगा की हम एक-एक पौधा लगाकर उसे पेड़ का स्वरूप प्रदान करेंगे।

IMG 20240630 WA0105

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। पेड़ को काटने में समय नहीं लगता है जबकि पौधे को पेड़ बनने में सालों लग जाते हैं। हम पौधा लगाकर उसका पालन पोषण अपने बेटे-बेटियों की तरह करेंगे तो वे भी बड़े होकर हमें भरपुर ऑक्सीजन, फल तो देंगे ही साथ ही हमें गर्मी से राहत दिलायेंगे।

नागरिकों से अपील हैं केबिनेट मंत्री काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल की मंशानुसार रतलाम शहर को हरा-भरा बनाने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद एवं स्वच्छता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा ने दिया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से किया।

IMG 20240630 WA0104

उद्बोधन पश्चात केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहर लाल राजू सोनी, रामबाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड़, रत्न दीप सिंह राठौर, रणजीत टाक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, श्रीमती देवकन्या मीणा, श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती उमा डोई आदि ने लायंस क्लब अभिमां, बी.जी. ग्रुप, डोंगरे धाम समिति के प्रीतम गुप्ता, व्यापारी प्रकोष्ठ के रजनीश गोयल, शिवालय कॉलोनी के अखिलेश सोनी, जनअभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय, परस्पर संस्था के महेश अग्रवाल व नागरिकों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए।

*यह रहें मौजूद!* 

इस अवसर पर प्रवीण सोनी, सोनू यादव, पवन सोमानी, करण वशिष्ठ, मुकेश मीणा, शेरू पठान, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, राकेश परमार, जयेश वसावा, जलज सांखला, अनुज शर्मा, सुदीप पटेल, हेमन्त राहौरी, राजेश माहेश्वरी, राजेन्द्र चौहान, प्रहलाद राठौर, धर्मेन्द्र सिंह, विजय चौहान, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने व आभार कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल ने माना।