Plantation : सख्स ने अपने जन्मदिन पर पहले पौधा रोपा फिर 28वीं बार रक्तदान कर मनाया अपना जन्मदिवस!

120

Plantation : सख्स ने अपने जन्मदिन पर पहले पौधा रोपा फिर 28वीं बार रक्तदान कर मनाया अपना जन्मदिवस!

Ratlam : आज के इस दौर में सदैव शुभ अवसरों पर कुछ नया करते हुए किसी भी अच्छे कार्य को यादगार पल बनाने को लेकर शहर के युवाओ में जागृति बढ़ती जा रहीं हैं।

इसी बात का उदाहरण दिया हैं समाजसेवी तथा रक्तदुत सतीश टाक ने उन्होंने अपने जन्मदिवस पर पहले शासकीय महाविद्यालय में एक पौधा मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधा रोपा उसके बाद 28वीं बार रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाते हुए उपस्थित लोगों को संदेश दिया कि अपने जन्मदिन अवसर पर पौधारोपण अवश्य करें।

IMG 20240718 WA0069

इस अवसर पर जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, मानव सेवा समिति रक्त केंद्र अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला, करमदी विकास समिति अध्यक्ष जितेंद्र राव, आदर्श लोक कल्याण समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश पाटीदार, श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ, वार्ड 42 प्रस्फुटन के समाजिक कार्यकर्ता, मुख्य सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहें।

सतीश टाक के रक्तदान करने के बाद मानव सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल मुरलीवाला ने उन्हें 28वीं बार रक्तदान करने पर प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी‌।