Playback Singer Kishore Kumar- 4 अगस्त जन्मदिन पर विशेष: किशोर कुमार का ऐसा दीवाना,जो उन्हें अपना भगवान मानता है

दिनचर्या की शुरुवात उनकी पूजा अर्चना से करता है!

1249

Playback Singer Kishore Kumar – 4 अगस्त जन्मदिन पर विशेष: किशोर कुमार का ऐसा दीवाना,जो उन्हें अपना भगवान मानता है

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की खास रिपोर्ट

खरगोन: फिल्मी दुनिया के रूपहलें पर्दे पर निर्देशन, अभिनय तथा गायकी से सबको अपना दीवाना बनाने वाले खंडवा में जन्में हरफनमौला अदाकार किशोर कुमार के पूरी दुनियां में अनगिनत दीवाने हैं, लेकिन खरगोन में उनका एक ऐसा दीवाना भी है जो उन्हें अपना भगवान मानता है। इस दीवाने का आलम यह है कि उसने किशोर दा के व्यक्तित्व को अपने जीवन में न केवल आत्मसात किया बल्कि करीब चार दशकों से अपनी दिनचर्या की शुरुवात अपने भगवान किशोर दा की पूजा अर्चना से करता है।

WhatsApp Image 2023 08 04 at 10.55.32 PM 1

खरगोन के आदर्श नगर निवासी सेवा निवृत्त कर्मचारी विनय कुमार जोशी किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है।

उनके झुमरू निवास से सुबह और शाम किशोर दा के गीतों की गूंज इस दीवाने की दीवानगी का परिचय करा देती है। विगत 48 वर्षों से संगीत की साधना कर रहे विनय जोशी उर्फ झुमरू किशोर दा को ही अपना भगवान और गुरु मानते हैं। वे किशोर कुमार द्वारा गाये गीतों को उन्हीं के अंदाज़ में विभिन्न मंचों से गाकर अपने ईष्ट किशोर दा की यादों को जीवंत रखे हुये हैं। विनय उर्फ झुमरू मानते हैं कि किशोर दा हर फन में माहिर थे।

उन्होंने हर मूड के गीतों को बखूबी अपनी आवाज़ से यादगार बनाया है। वे अपने आपको बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें खुद किशोर दा ने आशीर्वाद दिया। वे बताते हैं कि अपने संगीत के इस सफ़र उनकी अपने भगवान से तीन बार मुलाकात हुई। उन्होंने कहा आज लाखों सिंगर किशोर दा को फॉलो कर रहे हैं मैं उन भाग्यशालियों में शामिल हूँ जिनके सिर पर उन्होंने हाथ रखा था।