PM Modi in Bhopal: PM मोदी ने इंदौर मेट्रो और दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया,देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्का जारी किया

PM मोदी ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया

488

PM Modi in Bhopal: PM मोदी ने इंदौर मेट्रो और दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया,देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्का जारी किया

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर PM मोदी ने इंदौर मेट्रो और दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया।

IMG 20250531 WA0053 scaled

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की प्रतीक प्रदेश की चार महिलाओं ने भी स्वागत किया ।इस क्रम में जबलपुर में कैंसर रोगियों की देखरेख को समर्पित सुश्री ज्ञानेश्वरी देवी, पहली भारतीय कैनोइस्ट और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुश्री प्राची यादव ,ग्राम स्तर पर स्वच्छता और विकास कार्यों को समर्पित ग्राम तिरला – जिला धार की सरपंच श्रीमती आरती पटेल और महेश्वरी साड़ी निर्माण में लगी नागेश्वरी स्वयं सहायता समूह महेश्वर की सुश्री मीनाक्षी ठाकले ने स्वागत अभिवादन किया।

IMG 20250531 WA0051

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय कलाकार डा. जयमती कश्यप को राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान से सम्मानित किया । प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण तथा इंदौर मेट्रो का शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) निर्माण के लिए प्रथम किस्त के अंतर्गत रुपए 483 करोड़ का वर्चुअल अंतरण भी किया।

IMG 20250531 WA0052 scaled

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा की माता अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। समाज में बड़ा परिवर्तन लाने वाली लोकमाता देवी अहिल्या को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देवी अहिल्या के प्रेरक कथन “जो कुछ भी हमें मिला है वह जनता द्वारा दिया ऋण है- जिसे हमें चुकाना है” का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई जी के इन्हीं मूल्यों पर चलते हुए कार्य कर रही है, “नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है। हमारी सरकार वूमेन लेड डेवलपमेंट के विजन को विकास की धुरी बना रही है, सरकार की हर बड़ी योजना के केंद्र में माताएं- बहनें -बेटियां हैं। देश में गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए जा चुके हैं और इनमें से अधिकतर घर माता -बहनों के नाम पर हैं,

वे पहली बार घर की मालकिन बनी हैं । सरकार हर घर तक नल से जल पहुंचा रही है , माता बहनों को असुविधा न हो और बेटियां पढ़ाई लिखाई में ध्यान दे सकें , इस उद्देश्य से बिजली ,एलपीजी गैस भी उपलब्ध कराई गई हैं ।यह सुविधाएं माता बहनों के सम्मान का विनम्र प्रयास है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 जन्म जयंती , सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भागीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का अवसर है। देवी अहिल्याबाई का मानना था कि ” जनता की सेवा और उनके जीवन में सुधार लाना ही शासन का उद्देश्य है”, उनकी इस सोच को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इंदौर मेट्रो की शुरुआत और दतिया व सतना के हवाई सेवा से जुड़ने से , मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ेंगी, विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसरों का इससे सृजन भी होगा।

* मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव का संबोधन

मुख्यमंत्री ड़ॉ. यादव ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के नायक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मां अहिल्याबाई होल्कर की पावन धरा पर पधारे हैं। हमारे लिए आज का दिन अद्वितीय है। अहिल्या महारानी का जन्म 300 वर्ष पूर्व हुआ। उन्होंने एक आदर्श बहू और आदर्श पत्नी रहते हुए शासन चलाया। मां अहिल्या ने घर के धन और शासन के धन का अंतर बताया। उनके कार्यकाल को देखा जाए तो आज अहिल्या माता के सुशासन के आधार पर ही पूरा शासन तंत्र चल रहा है। मध्यप्रदेश में विगत 500 साल के काल पर नजर डालें तो गोंडवाना की रानी अवंती बाई ने तीन बार अकबर को धूल चटाई थी। इसी प्रकार रानी दु्र्गावती ने भी मुगलों के सामने कभी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। ग्वालियर की राजमाता सिंधिया ने भी भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया। प्रधानमंत्री जी ने इंदौर की सुमित्रा ताई को लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर प्रदेश का मान बढ़ाया। आज राष्ट्रपति भी एक महिला हैं। अहिल्या माता के जन्म जयंती के अवसर पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकी सरकार और आतंकवादियों को धूल चटाई । पूरा देश आपका अभिनंदन कर रहा है। जिन आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया, उन्हें सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिन दुनिया में शिखर पर पहुंचेगा।

समझ में राज्यपाल मंगू भाई पटेल उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा,मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य गण, मुख्य सचिव अनुराग जैन, गणमान्य नागरिक और पूरे प्रदेश से आए कोई दो लाख लोग मौजूद थे।