PM’s Bhopal Visit: जंबूरी मैदान के आसपास 10 घंटे यातायात रहेगा प्रभावित, पार्किंग को लेकर विशेष तैयारियां, जानिए वैकल्पिक मार्ग

430

PM’s Bhopal Visit: जंबूरी मैदान के आसपास 10 घंटे यातायात रहेगा प्रभावित, पार्किंग को लेकर विशेष तैयारियां, जानिए वैकल्पिक मार्ग

 

भोपाल: शहर के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर 31 मई को होने वाले महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर गत दिवस सुरक्षा व्यवस्था देखने एसपीजी की टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। हेलीपेड से मंच तक की व्यवस्था की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि यहां पर शामिल होने के लिए प्रदेशभर से करीब 5000 बसें लाई जा रही हैं। ये बसें अलग-अलग रास्तों से शहर में दाखिल होंगी और फिर जंबूरी मैदान पहुंचेंगी। ऐसे में 31 मई की सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक जंबूरी मैदान जाने वाले सभी रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

आयोजन को लेकर बोर्ड आॅफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा तक, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप तक ट्रैफिक का दबाव काफी ज्यादा रहेगा। ऐसे में यहां से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परिवर्तित मार्ग से आवाजाही करनी होगी। वहीं, पीएम की सुरक्षा को लेकर बुधवार से जंबूरी मैदान के आसपास घरों में किराए से रहने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन शुरू किया है। होटल, लॉज, धर्मशालाओं में रुकने वालों को भी चैक किया जा रहा है। पीएम सुरक्षा में जंबूरी मैदान के आसपास तीन हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात रहेगा।

 

आम लोग इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे

अवधपुरी, सुरभि इन्कलेव, ऋषिपुरम् चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मस्जिद तिराहा, डीआरएम आॅफिस, हबीबगंज नाका या हबीबगंज अंडर ब्रिज से 10 नंबर मार्केट की ओर आ-जा सकेंगे। पिपलानी या अयोध्या नगर से जेके रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चौराहा होकर आना-जाना कर सकेंगे।

 

ड्रोन उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। 31 मई को जंबूरी मैदान से 5 किमी की परिधि में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। बुधवार को इसके आदेश जारी हुए। इसमें पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर भी सुबह 6 से शाम 4 बजे तक प्रभावशील रहेगा।

आम लोगों के वाहन यहां होंगे खड़े

– गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन, महात्मा गांधी तिराहा से होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के पीछे वाहन खड़े होंगे।

– वीआईपी वाहन महात्मा गांधी चौराहा, अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम, सेंट जेवियर स्कूल के सामने वीआईपी पार्किंग में पा

र्क कर सकेंगे।