फर्जी डिग्री से मरीजों का इलाज कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

42
4 Years Imprisonment

फर्जी डिग्री से मरीजों का इलाज कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर :  राजधानी की सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी एमबीबीएस डिग्री पर मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे युवक अंकित तिवारी को गिरफ्तार किया है। वह दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में फर्जी डिग्री का उपयोग कर मरीजों का इलाज कर रहा था।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि दिल्ली में स्थित गैंग दिल्ली से ही डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ, पुणे की फर्जी एमबीबीएस डिग्री दिलाने का काम करता था। इस गैंग के सरगना साक्षी सिंह को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है ताकि मामले की गहन जांच की जा सके। गैंग के अन्य चार आरोपी पहले ही रायपुर जेल में बंद हैं। इनमें भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के माध्यम से कई युवकों को फर्जी डिग्री दिलाई गई और वे विभिन्न स्थानों पर मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे थे। पुलिस ने फर्जी डिग्री से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर मामले की जांच तेज कर दी है। आरोपी अंकित तिवारी ने अपने जुर्म को स्वीकार किया है ।