
Police Awareness Campaign : ऐ मेरे वतन के लोगों… प्रस्तुति के साथ शुरू किया पुलिस बैंड भर्ती जनजागरूकता अभियान!
Ratlam : ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी… गीत की धुन के साथ पुलिस बैंड दल ने मप्र पुलिस में आरक्षक बैंड़ भर्ती- 2026 के लिए युवाओं को जागरूक किया। यह प्रदर्शन पीएचक्यू के निर्देश पर किया गया था। इसमें आरक्षक बैंड़ के कुल 679 पदों की सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 5-अप्रेल-26 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के आवेदन मंगवाएं गए हैं। इसके लिए युवाओं को जागरूक करने के लिए महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पर प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर के पुलिस बैंड ने विभिन्न देशभक्ति गीतों की धुन प्रसतुत की, दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक संतोष चौरसिया, उप-निरीक्षक कुलदीप देतलिया आदि मौजूद रहें!





