Police Beat up Tribal Woman : चोरी के आरोप में पुलिस ने आदिवासी महिला को पीटा, सांसद ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की!

पुलिस की थर्ड डिग्री मारपीट पर सांसद ने कहा कि इस बारे में सीएम से भी बात करूंगा!

171
Police Beat up Tribal Woman

Police Beat up Tribal Woman : चोरी के आरोप में पुलिस ने आदिवासी महिला को पीटा, सांसद ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की!

Burhanpur : बोरगांव बुजुर्ग की एक आदिवासी महिला के साथ निम्बोला थाने की पुलिस ने बर्बरता से मारपीट की। इस आदिवासी महिला पर अमानवीय अत्याचार किया गया। इस महिला पर चोरी के आरोप में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। इससे उसके शरीर पर कई जगह हरे निशान बन गए।

Also Read: IAS Vivek Joshi: 1989 बैच के IAS अधिकारी विवेक जोशी होंगे हरियाणा के अगले CS, केंद्र में सचिव का एक और पद खाली

पीड़ित महिला इस अत्याचार के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पास पहुंची, तो उनकी हालत देखकर उनके होश उड़ गए।सांसद ने घटना की कड़ी निंदा की और इंदौर के पुलिस कमिश्नर को इस घिनौने कृत्य के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी बर्बरता लोकतंत्र और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। यह मामला न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय के प्रति भेदभाव की प्रवृत्ति को भी दर्शाता है।

WhatsApp Image 2024 10 28 at 11.06.21

Also Read: Strictness on Bikes : पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर सख्ती, 363 चालकों से ढाई लाख जुर्माना वसूला!

सांसद ने आग्रह किया कि पीड़ित महिला को न्याय मिले और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि महिला ने वास्तव में चोरी की है तो भी पुलिस को इस तरह की मारपीट का अधिकार नहीं है। उसे कोर्ट सजा देगी। सांसद ने कहा कि यदि उस महिला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मैं सीएम से भी इस बारे में बात करूंगा।

Also Read: Hyderabad Petrol Pump Video: शराबी ने हैदराबाद पेट्रोल पंप पर लगाई आग, मची अफरा-तफरी