
भोपाल में 21 अक्टूबर को मनेगा पुलिस स्मृति दिवस, इस साल कर्तव्यवेदी पर MP के 11 पुलिस जवान हुए शहीद
भोपाल: शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर साल की भाँति इस साल भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। यहाँ लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक स्थल पर प्रात: 9.50 बजे पुलिस परेड का आयोजन होगा। पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल 19 अक्टूबर को प्रात: 9.50 बजे लाल परेड मैदान पर होगी।
मध्यप्रदेश में इस साल कर्तव्यवेदी पर प्रदेश के 11 पुलिस जवान शहीद हुए हैं। शहीद कर्मियों में निरीक्षक स्व. श्री संजय पाठक, निरीक्षक स्व. श्री रमेश कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक स्व. श्री संतोष कुशवाह, प्रधान आरक्षक स्व.श्री प्रिंस गर्ग, प्रधान आरक्षक स्व. श्री अभिषेक शिंदे, प्रधान आरक्षक स्व.श्री गोविंद पटेल, आरक्षक स्व. श्री अनुज सिंह, आरक्षक स्व. श्री सुंदर सिंह बघेल एवं आरक्षक स्व. श्री अनिल यादव शामिल हैं।
राजधानी भोपाल की तरह प्रदेश भर की विभिन्न पुलिस इकाईयों में भी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा।





