Police Officer Shot Himself: कोतवाली TI ने खुद को गोली मारी, हुई मौत

1723

Police Officer Shot Himself: कोतवाली TI ने खुद को गोली मारी, हुई मौत

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: कोतवाली TI अरविंद कुजूर ने खुद को गोली मारने की दर्दनाक खबर आ रही है। इस हादसे में कुजूर की मौत हो गई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद विधायक ललिता यादव, DIG, SP, SDM और ASP मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के पेप्टेक टाऊन की घटना बताई जा रही है।

घटना की वजह क्या है, यह अब तक अज्ञात है। बंगले के अन्दर DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन, ASP विक्रम सिंह, SDM अखिल राठौर जांच में जुटे हुए हैं। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है।

खुद को गोली मारने और मौत के कारणों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी अधिकारी जाँच में जुटे हुए हैं।
गोली किस रिवाल्वर से मारी है, यह भी अज्ञात है। फिलहाल आशंका जताई जा रही हैं कि खुद की सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी होगी।